ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

बदलेगा एक और जगह का नाम

उन्नाव का मियागंज होगा अब माया गंज 
यू पी  में  एक और जगह का नाम बदला जा रहा है इस बार  उन्नाव की ग्राम पंचायत मियांगंज का नाम जल्द बदल दिया जाएगा। मियांगंज का नाम बदलकर अब मायागंज रखने की तैयारी है। उन्नाव के डीएम रवींद्र कुमार ने शासन को एक पत्र भेजा है।ऐसा  माना जा रहा है कि जल्द ही मियांगंज का नाम बदल जाएगा और फिर इसे मायागंज के नाम से जाना जाएगा 
पिछले चुनाव के दौरान योगी ने किया था वादा 
  योगी आदित्यनाथ ने मियागंज का नाम बदलने की घोषणा विधानसभा चुनाव के दौरान 2017 में ही कर दी थी। अब मियागंज का नाम बदलकर मायागंज करने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। ग्राम पंचायत मियागंज की खुली बैठक में इसका प्रस्ताव बनाया गया था। ग्राम पंचायत की बैठक के बाद बीडीओ ने  इस पर अपनी रिपोर्ट लगाकर तहसील को भेजी थी।  इस  रिपोर्ट के बाद वहां की तहसील ने भी खुली बैठक में मियागंज का नाम बदलने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को  भेज दी थी  अब डीएम रवींद्र कुमार ने   मुख्य सचिव पंचायती राज को सभी रिपोर्ट  दे कर अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। अधिकारियों  के अनुसार     मियागंज का नाम बदलने की कार्रवाई विधायक ने पत्र लिखकर शुरू करवाई है। 
पहले भी बदले है कई नाम -
 यूपी में इसके पहले भी कई जगहों के नाम बदल दिए गए है 

 मुगलसराय स्टेशन-   पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन  
   मुगलसराय तहसील  - पंडित दीन दयाल उपाध्याय 
 इलाहबाद  - प्रयागराज
 प्रयागराज के चार रेलवे स्टेशन-    इलाहबाद जंक्‍शन  - प्रयागराज जंक्‍शन  इलाहाबाद सिटी स्टेशन - रामबाग और 
इलाहाबाद छिवकी स्टेशन  
प्रयागराज घाट  - प्रयागराज संगम
 का भी   नाम बदल दिया गया  था  वहीं फैजाबाद जिले का नाम बदल कर भी अयोध्या  रख  दिया गया है। पहले अयोध्या शहर फैजाबाद के अंतर्गत आता था लेकिन अब पूरे जिले का ही नाम  अयोध्या कर दिया गया है। और अब इसकी अगली तयारी अलीगढ और उन्नाव के  मियागंज  की है 

Posted On:Wednesday, August 25, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.